रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. कुनकुन प्रसाद सिंह का निधन गुरुवार रात को हुआ। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। प्रो. कुनकुन प्रसाद सिंह ने वर्ष 1974 में बिरसा कॉलेज, खूंटी में अपनी सेवा प्रारंभ की थी और वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। प्रो कुनकुन प्रसाद सिंह के निधन पर कॉलेज परिसर में प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्पा सुरीन की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्या डॉ पुष्पा सुरीन ने कहा कि प्रो. सिंह के निधन ...