Ranchi News: बिरसा उरांव के समर्थन में उतरा जनजाति सुरक्षा मंच
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। मुड़मा जतरा स्थल के निकट पूर्व सैनिक बिरसा उरांव के निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में जनजाति सुरक्षा मंच ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंच के सदस्यों ने बिरसा उरांव के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार, बिरसा उरांव अपनी खतियानी रैयती जमीन पर मकान बना रहे हैं। जमीन को लेकर मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा था, जहां से प्रशासन की देखरेख में निर्माण कराने का आदेश मिला था। मंच ने आरोप लगाया कि मुड़मा जतरा संचालन समिति के बंधन तिग्गा के नेतृत्व में भीड़ ने मकान की बाउंड्री तोड़ने के साथ परिवार पर हमला किया। परिजनों ने 2010-11 में भी मकान निर्माण रोकने और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। मंच ने कहा कि मकान हर हाल में बनेगा। प्रतिनिधिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.