Ranchi News: बिना विपक्ष के चला सदन, स्पीकर ने जतायी आपत्ति
रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में सोमवार को बिना विपक्ष के सदन की कार्यवाही चली। पहले चार अल्पसूचित प्रश्न नागेंद्र महतो, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, राज सिन्हा और सुरेश बैठा के थे। ये चारों विधायक अनुपस्थित रहे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि सदन में सवाल करके नहीं आना संसदीय परंपरा के लिए अच्छी बात नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य का विपक्ष सदन में मौजूद नहीं है। ऐसे में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा होनी थी, लेकिन बिना विपक्ष के ही इस पर स्वीकृति देनी पड़ रही है। भोजनावकाश के बाद स्पीकर ने अनुपूरक बजट पर विपक्ष के नहीं रहने पर बिना कटौती प्रस्ताव के चर्चा के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित किया। यह भी पढ़ें- नीति आयोग ने झारखंड के वित्तीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.