रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। राजधानी में बिना लाइसेंस के चल रहे निजी क्लीनिक व अस्पतालों पर अब कार्रवाई होगी। सिविल सर्जन कार्यालय निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लाइसेंस को लेकर नई व्यवस्था तैयार करेगा। लाइसेंस जारी करने में आने वाली परेशानियों और विवादों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने शनिवार को बताया कि निजी क्लीनिक और अस्पतालों के लाइसेंस की पुरानी व्यवस्था का रिव्यू किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार नई व्यवस्था बनाई जाएगी। उनका कहना है कि लाइसेंस देने की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे नियमों का पालन करने वाले संस्थानों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो और बिना लाइसेंस स्वास्थ्य संस्थान चलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।लाइसेंस को लेकर लगाए जाने वाले जुर्माने के प्रावधानों की भी स...