रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। बिना चालान गिट्टी लेकर जा रहे नौ हाईवा को प्रशासन ने रविवार देर रात जब्त कर लिया। बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सभी वाहनों को तमाड़ थाना लाया गया। हालांकि सोमवार देर शाम संबंधित पक्ष की ओर से गिट्टी का चालान प्रस्तुत किए जाने के बाद सभी वाहनों को चालक सहित छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, तमाड़ थाना क्षेत्र के कुरचुडीह गांव स्थित किंग स्टोन माइनिंग एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के क्रशर से गिट्टी लादकर सभी हाईवा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान चालक गिट्टी से संबंधित चालान प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद प्रशासन ने सभी नौ वाहनों को जब्त कर थाना ले आया। प्रशासन ने बताया कि बाद में संबंधित पक्ष ने गिट्टी का चालान प्रस्तुत किया, जिसके...