Ranchi News: बिड़ला मैदान के पास आवास में काम करते समय युवक को लगा करंट, मौत
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड बिड़ला मैदान के पास गुरुवार की शाम में एक आवास पर काम करते समय 29 साल का मुकेश प्रजापति बिजली के तार के सम्पर्क में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे मकान के मालिक सोनू वर्मा के परिवार के लोग इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया। सुखदेवनगर के थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि मृतक अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा गांव का रहने वाला था। वह मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। परिजन के फर्द बयान को आगे की कार्रवाई के लिए रिम्स से संबंधित थाना को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.