रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और विद्युत विभाग की ओर से शनिवार को मांडर प्रखंड के मुड़मा स्थित पहड़ा भवन (मेला टांड़) में विधिक जागरुकता सह विद्युत शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं और कुल 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रांची की टीम भी मौजूद रही। पीएलवी सुमन ठाकुर ने ग्रामीणों को बिजली संबंधी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और डालसा की ओर से मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। शिविर में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली का सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति या बिल से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग से संपर्क ...