रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिजली के ब्रेकडाउन को जल्द ठीक करने और उपभोक्ताओं को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) अपने संसाधन बढ़ाने जा रहा है। निगम 24 व्हीकल माउंटेड हाइड्रोलिक क्रेन खरीदेगा। करीब 30 लाख रुपये की कीमत वाली प्रत्येक क्रेन को राज्य के 24 जिलों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 25 ट्रॉली माउंटेड ट्रांसफार्मर भी खरीदे जाएंगे। ताकि, ट्रांसफार्मर खराब होने, किसी कारण से समय पर मरम्मत में बाधा आने या स्टोर में ट्रांसफार्मर की उपलब्धता नहीं होने की स्थिति में तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति जारी रखी जा सके。

क्या होगा फायदा वर्तमान में बिजली बोर्ड के छह सर्किल में एक-एक क्रेन उपलब्ध हैं। ऐसे में सभी 24 जिलों में अपनी क्रेन उपलब्ध होने से ब...