Ranchi News: बिजली तार गिरने से बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स की दुकानों में हजारों का नुकसान
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स के समीप बुधवार सुबह बिजली विभाग के संवेदक की कथित लापरवाही से कई दुकानों के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदारों के अनुसार बिजली तारों को बेतरतीब तरीके से जोड़ने के कारण एक तार गिर गया, जिससे कॉम्प्लेक्स में लगे कई बिजली उपकरण जल गए। मीटर, सीसीटीवी और इन्वर्टर हुए खराब:घटना में दुकानों के बिजली मीटर, सीसीटीवी कैमरे, बल्ब, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। दुकानदारों का कहना है कि इस घटना से उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके साथ ही पूरे दिन बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।दुकानदारों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर दोषी संवेदक के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.