रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के सोकोय गांव में सोमवार सुबह घर की बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से 23 वर्षीय मार्शल मुंडू की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मार्शल मुंडू के घर की बिजली खराब हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए वह स्वयं बिजली के तारों की जांच और मरम्मत करने लगा। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव:घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यु...