रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के निर्देश पर बुधवार को रातू क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नवाटोली सिमलिया में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर अनीता कच्छप और सतीश शर्मा पर 18-18 हजार रुपये तथा काठीटांड़ निवासी अशोक गुप्ता पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में बलराम प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, ओम सिंह और आलोक सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- तीन गांव के 17 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...