Ranchi News: बिजली चोरी के आरोप में दो पर केस दर्ज
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ने गुरुवार को टाटीसिलवे थाना में मनकीढीपा निवासी प्रयाग महतो और हरातु निवासी अर्चना देवी के खिलाफ मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी दोनों उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग कर रहे थे। विभाग ने प्रयाग महतो पर 10,500 रुपये बकाया के साथ 15,500 रुपये तथा अर्चना देवी पर 3,500 रुपये बकाया के साथ 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव ने बताया कि सहायक अभियंता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.