रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की समस्या से हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटते ही अधिकांश मोबाइल टावरों की सेवा बंद हो जाती है, जिससे मोबाइल नेटवर्क गायब हो जाता है। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। इटकी अंचल, प्रखंड कार्यालय, आरोग्यशाला, अस्पताल समेत कई सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में इंटरनेट आधारित कार्य बाधित हो रहे हैं। कमजोर नेटवर्क के कारण विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), भूमि म्यूटेशन, आय और जाति प्रमाण पत्र जारी करने जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ऑनलाइन लेनदेन में दिक्कत आने से कारोबारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में जियो, बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन समेत कई कंपनियों के दर्जनों टावर लगे ...