रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। बिचना पंचायत में सोमवार को जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया नरगिस प्रियंका तिडू और डीडीसी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जल संरक्षण और ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पानी जीवन का आधार है। जलस्रोतों का संरक्षण और पानी का सही उपयोग सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से नल-जल योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ जल की बर्बादी रोकने की अपील की। मुखिया नरगिस प्रियंका तिडू ने कहा कि पंचायत में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों की भागीदारी से ह...