Ranchi News: बाल दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। बाल दिवस पर शुक्रवार को पैराडाइज अकादमी, कनभीठा, नगड़ा में बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बच्चों ने फैंसी ड्रेस, फायरलेस कुकिंग, क्राफ्ट मेकिंग, ड्राइंग, रॉक पेंटिंग, क्विज और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सह निदेशिका मिनू मुमताज ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने में मददगार होते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.