रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। चिरौंदी स्थित मोरहाबादी के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन शाम पांच बजे आयोजित 'बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता' का उद्घाटन कांके विधायक सुरेश बैठा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा और समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्री श्याम मंदिर में बाबा का होगा विशेष शृंगारप्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में शून्य से 12 वर्ष तक के बच्चों ने मनमोहक परिधानों में हिस्सा लेकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर की प्रख्यात फैशन डिजाइनर स्मृति राजीव, अंशिका कुमारी और राम सिंह ने जज की भूमिका निभाते हुए बच्चों की वेशभूषा ...