Ranchi News: बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता आज
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता आयोजन समिति ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान में विधिवत भूमि पूजन कर मटकी फोड़ स्थल का निर्माण कार्य शुरू कराया। समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने पूजा-अर्चना की। दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता (निःशुल्क) से होगी। इसमें 0-12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे, जिसका ऑन-स्पॉट पंजीकरण दोपहर 2 बजे से होगा।वहीं, शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में दही हांडी प्रतियोगिता, भजन संध्या और रासलीला का आयोजन होगा। विजेताओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पुरस्कृत करेंगे। भूमि पूजन में विनोद गोप, मनोज गुप्ता, रोहित सिंह, राहुल किट्टू सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.