रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: रांची। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को रांची जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पंडरा स्थित बालाश्रय और चुटिया के प्रेमाश्रय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आश्रम की बच्चियों ने एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और कोतवाली एएसपी निखिल राय को रक्षासूत्र बांधकर मंगल कामना की। पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों व भविष्य के सपनों की जानकारी ली और उन्हें उपहार भेंट किए। अंत में सहभोज हुआ। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नामकुम प्रोबेशन होम में बहनों के मिला उपहार यह भी पढ़ें- Ranchi News: रक्षाबंधन पर बच्चियों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खागड़िया :कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी ...