Ranchi News: बालाजी मंदिर में रमा एकादशी पर विशेष अनुष्ठान
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर तिरुपति बालाजी मंदिर में कार्तिक कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। गुरुवार तड़के मंदिर में उषाकाल सेवा, सुप्रभातम और मंगलाशासनम के साथ अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। षोडशोपचार पूजा के बाद उद्यास्तमन सेवा के तहत पंचामृत व गंगाजल से भगवान का महाभिषेक हुआ। तत्पश्चात भगवान दंपति को स्वर्ण कवच, रेशमी वस्त्रों व आभूषणों से सजाकर बालभोग अर्पित किया गया। संध्याकाल में पद्मावती प्रियतम श्री श्रीनिवास की भारतीय मुद्रा के सिक्कों व अक्षत से श्री विष्णु सहस्रनाम अर्चना की गई और इन्हें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप बांटा गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश केजरीवाल, अनूप अग्रवाल, आनंद प्रकाश अग्रवाल, रामवृक्ष साहू, शशि भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.