Ranchi News: बालाजी मंदिर में अशून्यशयन व्रत पर विशेष अनुष्ठान
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। बालाजी मंदिर, रातू रोड में सोमवार को अशून्यशयन व्रत के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह भगवान के विश्वरूप दर्शन के बाद अभिषेक, दैनिक पूजा, भोग एवं नक्षत्र, कुंभ व कुमकुम आरती संपन्न हुई। अनुष्ठान के दौरान वैदिक ऋचाओं और स्तोत्रों के पाठ से माहौल भक्तिमय रहा। यजमान पुलक व आयुषी सिंघानिया की उपस्थिति में अर्चक सत्यनारायण गौतम, गोपेश आचार्य और नारायण दास ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.