रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शहर के बिरसा कॉलेज स्थित फुटबॉल स्टेडियम, लोयोला हाई स्कूल एवं आरसी बालक मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीला लकड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अंडर-12, अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश...