रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची। बालकृष्ण प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को 2026-27 सत्र के लिए प्रथम अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10वीं के साथ 12वीं में कॉमर्स के दूसरे टॉपर कृष कुमार बर्णवाल सहित तीनों संकायों में टॉप करनेवाले विद्यार्थियों को अभिभावकों के समक्ष सम्मानित किया गया। अभिभावकों को छात्र उपस्थिति, पोषक क्षेत्र में शत प्रतिशत नामांकन आदि के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्या दिव्या सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...