Ranchi News: बार कौंसिल चुनाव के सभी नामांकन सही मिले
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीसीआई सदस्य के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को स्क्रूटनी की गई। सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। चीफ रिटर्निंग आफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 29 अक्तूबर को शाम चार बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। काउंसिल के अध्यक्ष तीन, उपाध्यक्ष के लिए चार व बीसीआई सदस्य के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में है। काउंसिल का चुनाव चार नवंबर को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.