Ranchi News: बार काउंसिल चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए एके चतुर्वेदी समेत तीन ने भरा नामांकन
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव के बाद अब नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए एके चतुर्वेदी, पवन रंजन खत्री और निलेश कुमार ने अपना पर्चा दाखिल किया है। रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए रिंकू भकत, अनिल कुमार महतो, मधुलता रानी और एमके श्रीवास्तव ने नामांकन भरा है। वहीं, बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में संजय कुमार विद्रोही, प्रशांत कुमार सिंह, और मनोज कुमार-दो ने दावेदारी पेश की है। बुधवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और उसी दिन शाम पांच बजे वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 29 अक्तूबर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक नाम वापस लेने का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.