Ranchi News: बारीडीह में नौ को होगा करम मिलन समारोह
रांची, अक्टूबर 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बारीडीह जतरा मैदान में पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट की ओर से सोमवार को बैठक हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह पड़हा संरक्षक नीलमनी भगत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 पड़हा राजा विशाल उरांव और 21 पड़हा राजा महादेव कुजूर मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अक्टूबर को बारीडीह जतरा मैदान में करम मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में आदिवासी परंपरा के अनुसार दर्जनों खोड़हा नृत्य दल शामिल होंगे। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार होंगे। विशिष्ट अतिथियों में बीडीओ बेड़ो, सीओ बेड़ो और थाना प्रभारी बेड़ो शामिल होंगे। सभी पड़हा के लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट के प्रो सोमरा उरांव, भौवा उरांव, गैना उरांव, जुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.