Ranchi News: बारिश से रांची-पुरुलिया सड़क खोखली, हादसे का खतरा
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर किता स्कूल के पास भारी बारिश से सड़क अंदर से खोखली हो गई है। पहाड़ से बारिश का पानी रेलवे पुल के रास्ते सड़क पर बह रहा है। तेज बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई, जिससे सड़क का एक हिस्सा धंसने और कभी भी टूटने के कगार पर पहुंच गया है। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में कमजोर हिस्से से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण सुभाष चंद्र महतो, ग्राम प्रधान धनेश्वर मुंडा, दिनबंधु महतो, पुरन महतो और कैलाश महतो ने बताया कि किता रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रैक बिछाने और प्लेटफॉर्म के विस्तार के कारण इस वर्ष पुल के रास्ते पानी का बहाव बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पोटका बस्ती की जर्जर सड़क से हजारों लोग परेशान, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.