Ranchi News: बारिश से मिट्टी का मकान क्षतिग्रस्त, उपप्रमुख ने दी आर्थिक मदद
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बारिश के कारण कई जगह कच्चे और मिट्टी के मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसी क्रम में कांके प्रखंड के उरगुट्टू गांव निवासी 51 वर्षीय हसीना खातून पति स्व. इस्लाम अंसारी का मिट्टी का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जानकारी मिलने पर कांके प्रखंड उपप्रमुख अजय बैठा रविवार को उरगुट्टू गांव पहुंचे और पीड़ित महिला से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मकान क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। उपप्रमुख ने हसीना खातून को जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.