Ranchi News: बारिश से बेड़ो में सब्जी की फसल बर्बाद, किसानों की चिंता बढ़ी
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में नमी बढ़ने से सब्जी की खेती पर सीधा असर पड़ा है। मटर, फ्रेंचबीन, आलू सहित कई लतर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से खेतों में उगे पौधे गल गए हैं।
फसलों पर असर टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च की फसल भी प्रभावित हुई है। किसान पंकज कुजूर, गंदरु कुजूर, बुधनाथ महतो, सोहराई उरांव, वंदे लकड़ा, विशेश्वर मिंज और भीम महतो ने बताया कि उन्होंने आलू, फ्रेंचबीन और मटर की खेती की थी, लेकिन बारिश से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं किसान ब्रजेश महतो, बलदेव महतो, सुखदेव भगत, संजय उरांव और भीम महतो गोप ने बताया कि ईख और टमाटर की फसल तैयार थी।
किसानों की चिंताएं अर्णव चक्रवात के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.