Ranchi News: बारिश से बेड़ो के बोदा गांव में गिरा घर
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के बोदा गांव में भारी बारिश के कारण सरियन बारला का कच्चा घर ढह गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। घटना रविवार को बेड़ो प्रखंड के बोदा गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, सरियन बारला, पति स्व. करमसिंह बारला का घर लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक गिर गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान गिरने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने और राहत सहायता देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.