Ranchi News: बारिश से प्रभावित परिवारों के घर पहुंची डालसा की टीम
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। डालसा सचिव के निर्देश पर सोमवार को भारी बारिश से प्रभावित बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न गांवों में डालसा के पीएलवी बंधु उरांव और सादिक अली ने प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। केदली गांव में भुनेश्वर महतो, पिता स्व. शाहदेव महतो का घर बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। टीम ने परिवार की स्थिति की जानकारी लेते हुए उपलब्ध विधिक सेवाओं की जानकारी दी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन लिखवाकर लिया। इसके अलावा उमेडंडा निवासी रंथु महतो, पिता स्व. सरजू महतो और बुढ़मू निवासी नौशाद अंसारी, पिता स्व. अब्बास अंसारी के घर पहुंचकर भी बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली गई। दोनों परिवारों से आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन लिया गया। डालसा प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.