रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई हैं और नदियां उफान पर हैं। लगातार बारिश के कारण पुंडीदीरी गांव निवासी विजय दास का घर शनिवार को गिर गया। घर गिरने से पीड़ित परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर प्रखंड प्रमुख अजय सिंह मुंडा, पुंडीदीरी पंचायत की उप मुखिया और पंचायत समिति सदस्य ने पीड़ित के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द विभाग से मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...