Ranchi News: बारिश से नगड़ी में कच्चे मकान गिरे, सब्जी की फसलें जलमग्न
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार बारिश से कई कच्चे मकान गिर गए, वहीं खेतों में पानी भर जाने से सब्जियों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से चेटे पंचायत के जोगी टोली में जगन्नाथ उरांव और एतवा मुंडा के कच्चे मकान पूरी तरह भरभराकर गिर गए। मकान गिरने से दोनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से तत्काल मदद की गुहार लगाई है। प्रखंड क्षेत्र में कुछ अन्य ग्रामीणों के घरों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में झमाझम वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बारिश से गिरा एक घर वहीं, नगड़ी के खेतीबहुल इलाके साहेर, डोका टोली, चिपरा, तुसमू, एडचोरो, केसारो और नारो पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.