Ranchi News: बारिश से ध्वस्त घरों का पंसस ने किया निरीक्षण
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड की जामुदाग पंचायत में भारी बारिश से ध्वस्त हुए घरों का पंचायत समिति सदस्य रूपकुमार साहू ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित मकान मालिकों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली और प्रखंड प्रशासन को इसकी जानकारी देकर ध्वस्त घरों की मरम्मत के लिए मुआवजा दिलाने की बात कही। पंचायत के एडेलडीह, जाहेरडीह और जामुदाग गांव में भारी बारिश से कई घर ध्वस्त हुए हैं। रूपकुमार साहू ने रोहाना कोइरी, महावीर महतो, भृगु महतो, रंजीत महतो, नकुल महतो और रमनी देवी के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.