Ranchi News: बारिश से जोन्हा और सीता फॉल की बढ़ी खूबसूरती
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जलप्रपातों में पानी बढ़ गया है। इससे प्रखंड के जोन्हा और सीता फॉल की खूबसूरती बढ़ गई है। वहीं, हुंडरू फॉल में भी पानी की मात्रा में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि बारिश से हुंडरू, जोन्हा और सीता फॉल में पानी बढ़ा है। उन्होंने पर्यटकों से सुरक्षा के मद्देनजर फॉल के करीब नहीं जाने की अपील की है। हुंडरू फॉल में जीवन रक्षक दल के पर्यटनकर्मी पर्यटकों को डेंजर जोन में जाने से रोक रहे हैं। यह भी पढ़ें- करवा चौथ के चांद पर बादलों का डेरा, उत्तराखंड-झारखंड में आज कब होगा चंद्रोदय? इन तीनों जलप्रपातों को देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.