रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से मची तबाही का जायजा लेने शनिवार और रविवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेंद्र शाही मुंडा, रामसाय मुंडा, शंकर बैठा, संजय नायक और वसंत चौधरी ने अलग-अलग गांवों में जाकर क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। नेताओं ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रशासन से वार्ता कर आपदा प्रबंधन के तहत जल्द उचित मुआवजा और सहायता दिलाई जाएगी। स्थिति का जायजा लेने के बाद जैलेंद्र कुमार ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण गरीब आज भी ...