Ranchi News: बारिश से केशा मोड़ के समीप गिरा विशालकाय पेड़
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के समीप शनिवार सुबह करीब आठ बजे बारिश और तेज हवा के झोंकों से विशालकाय पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। इससे कुछ देर तक राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभागीय पदाधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद पेड़ की डालियों को काटकर सड़क को आवागमन के लिए सुगम बनाया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: कालीमठ मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित यह भी पढ़ें- Ghumla News: रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो पर गिरा कटहल का पेड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.