Ranchi News: बारिश से अनगड़ा में दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। पिछले चार दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जनों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। बीसा पंचायत के सीमराटोली निवासी किस्टो बेदिया, सूरज बेदिया और मंगरी देवी पति स्व. गांदू उरांव का कच्चा मकान भी ध्वस्त हो गया। मकान गिरने से ये सभी परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं, गेतलसूद पंचायत के बस्ती निवासी प्रमोद ठाकुर और सोनी देवी पति स्व. बिशेंद नायक का मकान भी ध्वस्त हो गया। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सरकार से बारिश में मकान क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित सभी परिवारों को आवास योजना का लाभ देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.