Ranchi News: बारिश में पुलिया बही, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश में अड़की प्रखंड के टोड़ांगडीह और चातोमउटूब गांव के बीच बनी पुलिया तेज बहाव में बह गई। पुलिया ध्वस्त होने से दक्षिणी अड़की के दर्जनों गांवों का सोयको से सीधा संपर्क टूट गया है। अब ग्रामीणों को बीरबांकी होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। बागड़ी, तुबिल, हाड़दलामा, मदहातू, पड़ासू समेत कई गांवों के लोग बाजार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते थे। पुलिया टूटने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चातोमउटूब निवासी महादेव नायक ने बताया कि पहाड़ों से उतरे तेज पानी के बहाव में पुलिया बह गई। उनका आरोप है कि निर्माण के समय स्थानीय लोगों से राय नहीं ली गई और बरसात के दौरान जलप्रवाह का सही आक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.