रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड की नौढ़ी पंचायत स्थित कुजियम्बा गांव में श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में यह सड़क नाली का रूप ले लेती है, जिससे अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाना भी चुनौती बन गया है। वर्षों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार कुजियम्बा नदी की ओर जाने वाला यह मार्ग गांव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी रास्ते से श्मशान घाट तक शव ले जाए जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण मवेशी चराने, नदी में नहलाने-धुलाने, खेती-बाड़ी के क...