Ranchi News: बारिश में दुकान की दीवार गिरी, दो लाख का नुकसान
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन के साथ कारोबार पर भी असर डाला है। मुरहू मुख्य चौक स्थित विष्णु टेक्सटाइल की दुकान की पिछली दीवार बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही बारिश का पानी तेजी से दुकान के भीतर घुस गया, जिससे बड़ी मात्रा में रखे कपड़े भीगकर खराब हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक ने बताया कि लगातार बारिश के कारण भवन की पिछली दीवार कमजोर हो गई थी। दीवार गिरने के बाद दुकान में रखा अधिकांश स्टॉक पानी की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा भीगे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सहयोग किया, लेकिन तब तक काफी कपड़े खराब हो चुके थे। लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.