Ranchi News: बारिश में खुले नाले में गिरी कार, चालक घायल
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में हो रही लगातार बारिश के बीच बुधवार को हिंदपीढ़ी-कडरू मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खुले नाले में एक कार जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर चालक को वाहन से बाहर निकाला। बारिश के दौरान हिंदपीढ़ी-कडरू मार्ग से गुजरते समय अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। घटना के बाद सड़क किनारे खुले पड़े बड़े नाले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के आसपास न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग है और न ही सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई गई है। बारिश के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.