रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड में पिछले दो दिनों से हुई बारिश के बाद खेतों, नदी-नालों और जलाशयों में पानी भरने लगा है। इसके साथ ही क्षेत्र के कई जलस्रोतों पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। विशेषकर पंचघाघ जलप्रपात का घंसु डोभा क्षेत्र पथरीली सतह और अधिक गहराई के कारण संवेदनशील माना जाता है। यहां कई स्थानों पर पानी की वास्तविक गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, जिससे पर्यटकों के लिए जोखिम बढ़ जाता है। इस कारण यहां के पर्यटन मित्र सतर्क हैं और आनेवालों को जागरूक भी कर रहे हैं। पिछले वर्ष हुई थी दो मासूम की मौत: यह भी पढ़ें- Palamu News: बरसात शुरू होते पलामू के जलाशय पानी से भरने लगे, परंतु सभी जगह चेतावनी बोर्ड भी नहींपिछले वर्ष हुई थी दो मासूम की मौत पिछले वर्ष लगातार बारिश के दौरान मुरहू के सोमार बाजार ...