रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची। बायोम इंस्टीट्यूट में शनिवार को नीट यूजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया। सफल छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रैली में भाग लिया। नगड़ा टोली स्थित बायोम परिसर से निकली रैली हरिओम टावर तक पहुंची। वहीं शिवपुरी, हिनू स्थित बायोम इंस्टीट्यूट से भी विक्ट्री रैली निकाली गई, जो हिनू चौक तक गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। निदेशक पंकज सिंह ने कहा कि संस्थान के 42 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं। 174 से अधिक विद्यार्थियों के मेडिकल कॉलेज में चयन की संभावना है। यह भी पढ़ें- डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन इस साल बायोम से कुल 1865 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1654 विद्यार्थियों ने क्व...