Ranchi News: बाबूलाल का बयान राजनीति से प्रेरित और निराधार : कांग्रेस
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बयान पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित, निराधार और केवल सुर्खियां बटोरने का एक असफल प्रयास है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छानबीन के पहले ही जांच को प्रभावित करने की कोशिश को सही नहीं माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की आदत बन चुकी है कि वे हर मामले में बिना तथ्यों की जानकारी के अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह करें। कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार हमेशा से स्वतंत्र पत्रकारिता, लोकतंत्र और कानून के राज की समर्थक रही है। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.