रांची, नवम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद बारस का शृंगार किया गया। राजेश शर्मा, सीमा शर्मा, अविरल शर्मा, वृंदा शर्मा और दीया शर्मा ने बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर बारस की धोक लगाकर श्याम बाबा को अति प्रिय खीर चूरमे का भोग लगाया। पंचमेवा घी गट इत्यादि ज्योति में अर्पण कर बाबा के समक्ष अपनी खुशियां की अर्जी लगाई। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद एक-एक कर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक लडिया, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, कार्यकारिणी सदस्य राजेश ढाढ़नियां ने बाबा श्री श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई। श्री श्याम प्रेमी परिवार के द्वारा बरियातू से चलकर 201 निशान ध्वजा हरमू रोड स्थित श्री श्याम ...