Ranchi News: बाड़ू गांव में 14 हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम बाड़ू में बुधवार सुबह करीब छह बजे 14 हाथियों का झुंड पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसलों को रौंदकर और खाकर काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड ने पुरेन्दर सिंह मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, पूर्णचंद्र स्वांसी, दिलेश महतो समेत अन्य किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। फसल बर्बाद होने से किसानों की कमर टूट गई है। धान की बालियां निकलने वाली थीं, उसी समय जंगली हाथियों ने फसल बर्बाद कर दी। इससे किसान परेशान हैं और उनकी साल भर की मेहनत बेकार हो गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गांव से सुरक्षित दूर भगाने और प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.