Ranchi News: बाजार में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साप्ताहिक संडे मार्केट से सब्जी खरीदने गए झखराटांड़ निवासी अजय कुमार साहू की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साहू ने बताया कि वह रविवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गए थे और बाइक खड़ी कर खरीदारी करने चले गए। खरीदारी के बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने रातू थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर बाइक की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.