Ranchi News: बाइक सवार बकरी चोरों से ग्रामीण परेशान
रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के ग्रामीण इलाकों, खासकर साहेर के स्वर्णरेखा चौक के आसपास, मेला टिकरा, लोटरदाग पतरा, सरना टोली और कतरपा-जारा टोली रोड में बाइक सवार बकरी चोरों की सक्रियता से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो युवक दिन में बाइक से इन इलाकों में पहुंचते हैं और सड़क किनारे या खेतों में चर रही बकरियों के आसपास बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बातचीत करने का बहाना करते हैं। दोनों काफी देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। मौका मिलते ही बकरी पकड़कर बाइक पर बैठाते हैं और तेजी से भाग निकलते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, अब तक दो-तीन बकरियां गायब हो चुकी हैं। इससे बकरी पालक और किसान चिंतित हैं और उन्हें अपने काम छोड़कर बकरियों की निगरानी करनी पड़ रही है。
घटना का विवरण सोमवार दोपहर मेला टिकरा रोड नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.