Ranchi News: बाइक सवार अपराधियों ने बुजुर्ग से छीनी चेन
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। डोरंडा नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी शांतनु राय से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात को अपराधियों ने 12 अक्तूबर को तब अंजाम दिया, जब वह घूमकर घर लौट रहे थे। शांतनु ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शांतनु राय ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक कर्मी के साथ 12 अक्तूबर को मेकॉन कॉलोनी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उनके गले से चेन छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.