Ranchi News: बाइक दुर्घटना में वृद्ध बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। गोंदलीपोखर और अनगड़ा के बीच हाहे के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में गोंदलीपोखर के व्यवसायी मणिराम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर वे हाहे से बाइक से गोंदलीपोखर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इसी दौरान मणिराम महतो के पीछे बाइक से आ रहा एक छात्र भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। छात्र के अनुसार, मणिराम महतो की बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसकी बाइक भी असंतुलित हो गई और वह गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.